\"फोटो सेशन से आगे बढ़े सफाई सप्ताह\'
अजमेरमें बीजेपी सरकार के मंत्री, आला अफसर अन्य मिल कर सफाई सप्ताह की शुरुआत कर रहे हैं। यह शुरुआत फोटो सेशन से आगे बढ़े और शहर साफ हो।
सफाई अभियान की सार्थकता इसी में है कि शहर में सफाई नियमित हो तथा शहर को इसका लाभ पूरा मिले। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि राजस्थान की बीजेपी सरकार सफाई को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इससे ही लग जाता है कि नगर निगम अजमेर में सफाई कर्मियों की भर्ती ही इस सरकार ने निरस्त कर दी जबकि गहलोत सरकार ने सफाई कर्मियों की भर्ती की थी। इससे सरकार की मानसिकता का पता चलता है। सरकार को अगर वास्तव में शहर में सफाई करनी है तो सफाई कर्मियों की भर्ती करे, सफाई उपकरण वर्दी की व्यवस्था करे, सफाई के लिए बजट मुहैया कराए, नगर निगम में हेल्थ ऑफिसर की नियुक्ति करे, पार्षदों नागरिक अधिकारियों की संयुक्त निगरानी समिति बने।