जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता 13 से
अजमेर | सोफियाहायर सैकंडरी स्कूल में 13 14 दिसंबर को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया राजस्थान स्टेट कराटे डू एसोसिएशन जयपुर के नेतृत्व आयोजित की जाएगी। जिला कराटे डू एसोसिएशन अजमेर के जनरल सेक्रेट्री मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में अजमेर जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं काता फाइट स्पर्धा में भाग लेंगे।