शिविर में 35 मरीजों के अॉपरेशन
अजमेर| लायंसक्लब अजमेर के तत्वावधान में माखुपुरा स्थित सामुदायिक भवन में नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 150 ग्रामीणों की आंखों का परीक्षण किया गया। चयनित 35 मरीजों का आॅपरेशन डॉ. प्रदीप भार्गव डॉ. प्रदीप माहेश्वरी द्वारा सेटेलाइट अस्पताल में किया गया। शिवशंकर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर में आॅपरेशन का व्यय, मरीजों के ठहरने की व्यवस्था, चाय, दूध, भोजन की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के लायन सुधीर गोयल ने मरीजों को सेलो की वाटर बाटल वितरित की। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. अशोक शर्मा ने आभार व्यक्त किया। पुरुषोत्तम आसवानी, संजय शर्मा, हेमंत जैन, राकेश गुप्ता, मुकुल डाणी, सुधीर गोयल, डीके मेहरा, एमके राय ने सेवाएं दी।