गैना और गुर्जर का भाग्य ईवीएम में बंद
राज्य की चार सीटों पर 65.23% वोटिंग
कोटा में गंगानगर के करणपुर से भाजपा विधायक सुरेन्द्रपाल टीटी के वाहन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने टीटी को वहां से निकाल।
नसीराबाद. श्रीनगरमें 95 साल के वृद्ध को वोट डालने के लिए लाते परिजन।
नसीराबाद में शनिवार को हुए विधानसभा उप चुनाव में 70.28 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पूरे क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच सवेरे से ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करना शुरू दिया था। क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बीएसएफ के सशस्त्र जवान मौजूद थे। पीसांगन में फर्जी मतदान के मामले में दौसा निवासी प्रकाश गुर्जर पुत्र नाथू को गिरफ्तार किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा और पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी ने भी दिन भर क्षेत्र का जायजा लिया। इधर भाजपा प्रत्याशी सरिता गैना और कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुर्जर ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
(नसीराबादपहुंची भदेल को कांग्रेसियों ने घेरा : सिटी फ्रंट पेज)
नसीराबाद में 70.28 प्रतिशत से अधिक मतदान
कहां, कितना मतदान
कोटादक्षिण 60.71
सूरजगढ़ 69.83
नसीराबाद 70.28%
वैर 60.76
भास्कर न्यूज. जयपुरअजमेर
राज्यकी चार विधानसभा सीटों पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 65.23 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना 16 सितंबर को होगी। इन सीटों पर 23 प्रत्याशी मुकाबले में हैं।
नसीराबाद में शनिवार को हुए विधानसभा उप चुनाव में 70.28 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी सरिता गैना और कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुर्जर के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।
देशमें तीन लोकसभा, 33 विस सीटों पर 50% से ज्यादा वोटिंग
नईदिल्ली | दसराज्यों की तीन लोकसभा और 33 विधानसभा सीटों के लिए 50% से ज्यादा मतदान हुआ। नतीजे 16 सितंबर को आएंगे। उप्र, तेलंगाना गुजरात में एक-एक लोकसभा सीट तथा उप्र की 11, गुजरात की 9, असम की 3, प. बंगाल की 2, छग, आंध्र, त्रिपुरा सिक्किम की एक-एक विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ।