- Hindi News
- डीयू में एबीवीपी जीती, अजमेर की कनिका सचिव
डीयू में एबीवीपी जीती, अजमेर की कनिका सचिव
नई दिल्ली/अजमेर | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन पर कब्जा जमाया है। 18 साल बाद चारों प्रमुख पदों पर उसके प्रत्याशी जीते हैं। मोहित नागर अध्यक्ष, प्रवेश मलिक उपाध्यक्ष, कनिका शेखावत सचिव और आशुतोष माथुर संयुक्त सचिव चुने गए। कनिका अजमेर की निवासी हैं। उनके पिता भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह नगर परिषद सभापति रह चुके हैं। (पढ़ेंपेज 9 भी)