पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों के चेहरे खिले, कांग्रेस भी निराश नहीं

भाजपाइयों के चेहरे खिले, कांग्रेस भी निराश नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद पहुंची भदेल को कांग्रेसियों ने घेरा

नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव में जातिगत मतदान प्रतिशत को देखते हुए भाजपाइयों के चेहरे खिले नजर रहे हैं वहीं कांग्रेस भी निराश नहीं है। वह भी इसे अपने पक्ष में मान रही है। हालांकि विधानसभा चुनाव 2013 की तुलना में 12.08 प्रतिशत और लोकसभा से सिर्फ दो प्रतिशत मतदान कम रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यह सीट 29 हजार 800 मतों से जीती थी। लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अंतर 10 हजार 800 रह गया। कांग्रेस को इस बात का नुकसान है कि उन्हें जीत के लिए पहले जीत के इस अंतर को कवर करना पड़ेगा।

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में जाट, गुर्जर, एससी, मुस्लिम, रावत मतदाता खासी संख्या में हैं। भाजपा उम्मीदवार सरिता गैना जाट हैं इसलिए माना जा रहा है कि भाजपा को एकमुश्त जाट वोट मिले हैं। रावत भी भाजपा का परंपरागत वोट बैंक है। मतदान के दौरान जाट, रावत, राजपूत बाहुल्य गांवों में दौरा करने पर भाजपा के पक्ष में मतदान होता नजर आया। वैसे भी ये जातियां भाजपा का परंपरागत वोट बैंक मानी जाती है। इन जातियों में मतदान 60 से 85 प्रतिशत तक हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण गुर्जर है। माना जा रहा है कि गुर्जरों ने कांग्रेस को एकमुश्त वोट दिया है। विधानसभा चुनाव 2013 में एससी मतदाताओं का हल्का रुझान भाजपा की ओर भी था। यह कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक रहा है। उप चुनाव में हुए मतदान का माहौल देखकर माना जा है कि इस वोट बैंक ने फिर से हाथ थाम लिया है। मुस्लिम मतदाता भी कांग्रेस के साथ जाता नजर आया। गुर्जर, एससी और मुस्लिम बाहुल्य गांवों में 65 से लेकर 85 प्रतिशत तक मतदान हुआ है।

सर्च वारंट नहीं होने की जताई लाचारी

पुलिस उपअधीक्षक हरिप्रसाद सोमानी और सिटी थाना प्रभारी अशोक मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घर में घुसने से ये कहते हुए मना कर दिया कि उनके पास सर्च वारंट नहीं है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वहां से भगाने के लिए धमकी भी दी लेकिन मीडियाकर्मियों को देख कार्रवाई नहीं की। लगभग डेढ़ घंटे तक बाबानी के मकान के आसपास सैकड़ों कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त तमाशबीन खड़े रहे लेकिन विधायक भदेल बाहर नहीं आईं। नगर अध्यक्ष गौड़ ने निर्वाचन अधिकारी नारायण को मेल पर तथा व्यक्तिश: शिकायत और ऑडियो-वीडियो सीडी सौंप देने के बाद अनिता भदेल को रवाना किया