- Hindi News
- हज फ्लाइटें समय पर हों रवाना सीएम से हस्तक्षेप का आग्रह
हज फ्लाइटें समय पर हों रवाना सीएम से हस्तक्षेप का आग्रह
परेशानी पर आहत
अजमेर. हजफ्लाइटें समय पर रवाना हो, इसके लिए सीएम से हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है। इस संबंध में शनिवार को गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के सदर शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती ने ज्ञापन दिया है। चिश्ती के मुताबिक हज यात्रा 2014 के लिए जाने वाले आजमीन हज को इस साल काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली हज फ्लाइटें 11 सितंबर 2014 को सुबह 8.30 बजे रवाना होनी थी, लेकिन वह 12 को सुबह 11 बजे रवाना हुई। साथ ही जो फ्लाइट 12 को रवाना होने वाली थी वह शनिवार को सुबह 10.45 बजे रवाना हुई। शनिवार को सुबह 8.30 बजे रवाना होने वाली फ्लाइट अब रविवार को रवाना होने की संभावना बताई जा रही है।
आजमीन को परेशानी
चिश्ती ने बताया कि आजमीन को यात्रा से पूर्व अहराम बांधना पड़ता है और धार्मिक दृष्टि से सख्त पाबंदियों हैं। इस अहराम के लिबास में ही आजमीन को 24-24 घंटे तक भूखा प्यासा रह कर हवाई अड्डे पर बैठा रहना बड़ा कष्टदायक है। साथ ही आजमीन के अजीजों रिश्तेदारों को भी खासी परेशानी होती है। इसे देखते हुए इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर आजमीन को हो रही परेशानियों को दूर कराएं। सभी फ्लाइट समय पर शुरू करवाने की व्यवस्था भी कराएं।