- Hindi News
- प्रेस क्लब सदस्यता की अंतिम तिथि तीन दिन और बढ़ाई
प्रेस क्लब सदस्यता की अंतिम तिथि तीन दिन और बढ़ाई
अजयमेरू प्रेस क्लब की सदस्यता के लिए आवेदन की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी है। अब 14 सितंबर से 16 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन सदस्यता शुल्क 500 रुपए और मासिक शुल्क 100 रुपए होगा। सालाना शुल्क एक साथ जमा करने पर 200 रुपए की छूट होगी। सदस्यता शुल्क जमा करने के लिए राजेंद्र हाड़ा, प्रताप सिंह सनकत और अभिजीत दवे अधिकृत हैं। आवेदन फार्म अजयमेरू प्रेस क्लब से प्राप्त कर सकते हैं।