- Hindi News
- दरगाह में जियारत के दौरान जायरीन और खादिम भिड़े
दरगाह में जियारत के दौरान जायरीन और खादिम भिड़े
दरगाह परिसर में जियारत के दौरान महाराष्ट्र के जायरीन और खादिम के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आस्ताने के करीब झगड़े से जायरीन में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में खादिम के कपड़े फट गए और जायरीन परिवार के दो लोगों के चोटें आई। पुलिस थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद राजीनामा हो गया।
पुलिस के अनुसार खादिम महाराष्ट्र से आए जायरीन सरवर खान, उसकी प|ी वासिया और पुत्र के साथ शनिवार को दरगाह जियारत के लिए गए थे। जियारत के दौरान आस्ताने में खादिम सैयद फैजान अली से महिला वासिया की कहासुनी हो गई। वासिया के पति और बेटे ने खादिम से मारपीट शुरू कर दी। बाद में खादिमों ने भी जायरीन से हाथापाई की। जायरीन वासिया ने आरोप लगाया कि आस्ताने में नजराने की राशि देने के लिए उनपर दबाव बनाया जा रहा था, मना करने पर खादिम ने उसे कोहनी मार दी।
दूसरी ओर खादिम का कहना है कि आस्ताना शरीफ का गेट बंद होने का समय हो गया था, इस दौरान जायरीन को बाहर निकाला जा रहा था। दरगाह थाना पुलिस ने खादिम फैजान और जायरीन का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया, बाद में थाने पर दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया।
खादिम।
जायरीन