पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक पर युवक ने दी जान

रेलवे ट्रैक पर युवक ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. ब्यावर-अजमेररेलवे ट्रैक पर बांगड़ ग्राम के समीप एक युवक ने ट्रेन से कट कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार जहानाबाद बिहार निवासी विकास कुमार(18) पुत्र राजेंद्र दास शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से अजमेर से जोधपुर जा रही ट्रेन के सामने लेट गया। ट्रेन से उसका शरीर दो टुकड़ों में कट गया।

सीमाको लेकर खींचतान: ट्रेनसे युवक के कटने की सूचना मिलने पर जीआरपी चौकी के इंदरसिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन आउटर से बाहर हादसा होने के कारण उन्होंने सिटी थाना पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलने पर एएसआई रामदयाल मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्होंने भी घटनास्थल सदर थाना क्षेत्र को बताते हुए सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया। जानकारी मिलने पर सदर थाने के एएसआई उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब दो घंटे तक युवक के शव की दुर्गति होती रही।

भाईने की शिनाख्त : मौकेपर पहुंची पुलिस काफी देर तक मृतक की शिनाख्त के प्रयास करते रही। मृतक के पास मिले कुछ मोबाइल नंबरों से बात करने के बाद जहानाबाद, बिहार निवासी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचा। उसने मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई के रूप में की। उसने बताया कि वह रीको में मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई पहले भी यहां आया और वापस चला गया। उसने बताया कि विकास पांच दिन पहले बिहार से आया लेकिन पता नहीं क्यों वह उसके पास नहीं आया। कुछ दूसरे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने विकास को देखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।