पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

बेरोजगारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालूपुरा में शनिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक विरेन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह रावत बेरोजगारी से परेशान था। पुलिस के अनुसार मृतक विरेन्द्र सिंह का शव शनिवार को मकान के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उसके परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग रिश्तेदार के घर गए थे।

घर में विरेन्द्र अकेला ही था। वापस लौटे तो उसका शव फंदे पर लटका पाया गया। मृतक विरेन्द्र आदतन शराबी था। वह मजदूरी करता था। कई दिनों से काम नहीं मिलने से परेशान था।