पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत की लाडली बेटी है हिंदी

संस्कृत की लाडली बेटी है हिंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. हुकुमचंदकॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य रीटा पारीक ने कहा कि राष्ट्रीय भाषा हिंदी एक सरल भाषा है जिसमें सारे देश को एक माला में पिरो रखा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ हिंदी दिवस पर हिंदी को याद करना हिंदी का सम्मान नहीं बल्कि हर हिंदुस्तानी को दिल से हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। पारीक ने ईदगाह कहानी सुनाई। व्याख्याता जयश्री शर्मा, कोमल माथुर आैर सौरभ सिंह ने हिंदी के कविताएं पेश कर विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए आयोजित कवितापाठ प्रतियोगिता में गौरव पलासिया प्रथम, गौरव चाढ़ द्वितीय आैर प्रीतिका जैन तृतीय रहीं।

हिन्दी दिवस पर हुकमचन्द स्कूल मे प्रोग्राम