जन-जन की भाषा है हिंदी
प्रांतीय भाषा को जोड़ती है राष्ट्रभाषा
आर्यनारायणी देवी टीटी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता में राष्ट्रभाषा का योगदान विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सावित्री कन्या महाविद्यालय की सेवानिवृत हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बीना शर्मा, कांपिटिशन प्लस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. डीसी शर्मा आैर उप प्राचार्य ज्योति मिश्रा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। डॉ. बीना शर्मा ने कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है, जिसमें प्रांतीय भाषाओं को जोड़ने का कार्य राष्ट्रभाषा ही करती है। डॉ. डीसी शर्मा ने भी विचार रखे। द्वितीय सत्र में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी की स्थिति विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पक्ष में धनराज यादव प्रथम, रंजना द्वितीय आैर अशोक तृतीय रहे। विपक्ष में प्रियंका जैन प्रथम आैर सोनाली जैन द्वितीय रहीं।
मानव शृंखला बनाकर लिखा हिंदी दिवस
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में मानव शृंखला के द्वारा हिंदी दिवस की आकृति बनाकर राष्ट्रभाषा हिंदी बोलने, लिखने आैर पढ़ने का संदेश दिया। प्राचार्य आरके श्रीवास्तव उप प्राचार्य सविता शर्मा ने विचार रखे। हरिसुंदर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कविता पाठ, भाषण, निबंध, टंकण आैर सुलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कवितापाठ में सिवानी प्रथम, करूणा द्वितीय, वैशाली तृतीय तथा भाषण में वर्षा प्रथम आैर निकिता द्वितीय रहीं। संचालन जयकिशन गुरबानी ने किया।
भास्कर न्यूज.अजमेर
शहरके स्कूलों आैर कॉलेजों में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर निबंध, कविता आैर वाद-विवाद प्रतियोगिताओं को आयोजन कर विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
एचकेएच स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर शैक्षणिक निदेशक आरएस शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी विश्व की ऐसी भाषा है जो वैज्ञानिक है। शर्मा ने हिंदी के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ वर्ग के लिए \\\'प्रतिस्पर्धा की भावना छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक है\\\' आैर \\\'कनिष्ठ वर्ग के लिए प्रायोजना कार्य शिक्षा में सहायक है\\\' विषय रखा गया। वरिष्ठ वर्ग में कनिका गहलोत प्रथम, चिराग वैष्णव द्वितीय आैर प्रिंसी भाटी नंद