- Hindi News
- ब्यावर से चोरी ट्रैक्टर किशनगढ़ में छोड़ भागे चोर
ब्यावर से चोरी ट्रैक्टर किशनगढ़ में छोड़ भागे चोर
ब्यावर. अजमेररोड स्थित एक पाइप फैक्ट्री में खड़े दो ट्रैक्टर गुरुवार रात चोरी हो गए। पुलिस नाकाबंदी के कारण चोर दोनों ट्रेक्टर को किशनगढ़ के समीप लावारिस छोड कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रेक्टर वहां से जब्त कर लिए। सिटी थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि लाड़पुरा, गेगल निवासी मेवानाथ ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि गुरुवार को उसने पाइप फैक्ट्री में माल खाली करने के बाद दोनों ट्रैक्टर वहीं खड़ा कर दिया। सुबह जब वह ट्रेक्टर को लेने पहुंचा, तो वहां दोनों ट्रैक्टर नदारद थे।