पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवा मंदिर में दृष्टिदान महायज्ञ

सेवा मंदिर में दृष्टिदान महायज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. मयूरकॉलोनी, अलवर गेट स्थित होम्योपैथिक संस्थान, सेवा मंदिर में स्मस्टिक, प्राकृतिक एवं होम्योपैथिक प्रणालियों से नई टेक्नोलॉजी द्वारा आंखों के विभिन्न उपचार के लिए नेत्र विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा दृष्टिदान का महायज्ञ शुरू किया गया है। पिछले 6 वर्ष से एक नए भवन में दो वार्डों के शैया युक्त दो ऑपरेशन थियेटरों में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा सहित आंखों के आपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। ऑपरेशन निशुल्क, बहुत कम मूल्य में लाभरहित, परोपकारी भावना से किए जाते हैं। अत्याधुनिक आयातित फेको मशीनों द्वारा उत्तम क्वालिटी के फोल्डिंग लैंस ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप द्वारा सूक्ष्म छिद्रण से डाले जाते हैं। टांके नहीं लगते तथा मरीज को दो तीन घंटे में छुट्टी दे दी जाती है।