जनता ने रखी हमारी नाक : चौधरी
जनता ने रखी हमारी नाक : चौधरी
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने इस चुनाव को नाक का सवाल बनाया था। इस पर उन्होंने भी इस सीट को अपनी नाक का सवाल बनाया था। लेकिन जनता जनार्दन ने रिकॉर्ड मतदान कर हमारी नाक रखी है। चौधरी ने कहा कि दूधियों के हित को देखते हुए ही उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कहने पर भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया।