- Hindi News
- मतदाता पर्चियां ताे मिली, लेकिन गुम हो गई
मतदाता पर्चियां ताे मिली, लेकिन गुम हो गई
अजमेर. जिलानिर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा और पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के 30 से अधिक मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं की पर्चियों को भी देखा तथा जिनके पास पर्ची उपलब्ध नहीं थी उनके द्वारा पहचान के लिए लाए गए वैकल्पिक दस्तावेजों की जांच की।
देथा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बैठे बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता पर्चियों की जानकारी ली। इस दौरान जो मतदाता पर्ची लेकर मतदान केंद्र पर नहीं आए थे, उनसे यह पूछा गया कि क्या बीएलओ ने आपको पर्ची नहीं दी।
ज्यादातर मतदाताओं ने बताया कि पर्ची तो मिली लेकिन गुम हो गई। कलेक्टर एसपी ने मतदान केंद्रों के बाहर 200 फीट की परीधि का भी निरीक्षण किया। वहां खड़े सुरक्षा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान केंद्र की दो सौ फीट की परीधि में कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं दिखना चाहिए। मतदाताओं को भी मतदान करने के बाद यहां नहीं रुकने दें। कलेक्टर एसपी ने मांगलियावास, बिठूर, भवानीखेड़ा, बाघसुरी, न्यारा, नसीराबाद शहर, दिलवाड़ी आैर श्रीनगर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
अजमेर. जिलानिर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा और पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के 30 से अधिक मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं की पर्चियों को भी देखा तथा जिनके पास पर्ची उपलब्ध नहीं थी उनके द्वारा पहचान के लिए लाए गए वैकल्पिक दस्तावेजों की जांच की।
देथा ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बैठे बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाता पर्चियों की जानकारी ली। इस दौरान जो मतदाता पर्ची लेकर मतदान केंद्र पर नहीं आए थे, उनसे यह पूछा गया कि क्या बीएलओ ने आपको पर्ची नहीं दी।
ज्यादातर मतदाताओं ने बताया कि पर्ची तो मिली लेकिन गुम हो गई। कलेक्टर एसपी ने मतदान केंद्रों के बाहर 200 फीट की परीधि का भी निरीक्षण किया। वहां खड़े सुरक्षा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान केंद्र की दो सौ फीट की परीधि में कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं दिखना चाहिए। मतदाताओं को भी मतदान करने के बाद यहां नहीं रुकने दें। कलेक्टर एसपी ने मांगलियावास, बिठूर, भवानीखेड