नसीराबाद में 70.28 प्रतिशत मतदान
दोपहरबाद मतदाताओं की भीड़ नजर आई। पीसांगन के राजकीय जवाहर प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर 2.30 बजे तक बूथ संख्या 28 पर 1076 में से 437 एवं बूथ संख्या 29 पर 1417 मतदाताओं में से 592 ने मतदान किया था। इसी प्रकार राजकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय नागेलाव स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 49 पर दोपहर 3 बजे तक 831 मतदाताओं में से 399, बूथ संख्या 49। पर 679 मतदाताओं में से 324 एवं बूथ संख्या 50 पर 1401 मतदाताओं में से 578 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय मांगलियावास स्थित मतदान केंद्र के बूथ संख्या 75 पर दोपहर 3.30 बजे तक 1122 मतदाताओं मेें से 616, बूथ संख्या 77 पर 545 में से 324 मतदाताओं ने मतदान किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरपुरा स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या 82 पर अपरान्ह 4 बजे तक 1315 मतदाताओं में से 628 ने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया।
विशेषयोग्यजन एवं वृद्धजनों ने किया मतदान
उपचुनावमें विशेष योग्यजन एवं वृद्धजनों ने उत्साह के साथ मतदान किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड मतदान केन्द्र पर 82 वर्षीया पानीदेवी का शरीर लकवाग्रस्त होने के बावजूद वह अपने पोते नवीन को साथ लेकर मतदान करने पहुंची। इसी मतदान केन्द्र पर विशेष योग्यजन त्रिलोक दोनों पैरों से चलने में असमर्थ होने के बावजूद अपने भाई के साथ मतदान करने आया। बूथ में मतदान अधिकारियों ने फर्श पर ही उससे मतदान संबंधी कार्यवाही पूरी करवाई और मतदान करवाया। त्रिलोक ने बताया कि सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिक्रचियावास स्थित मतदान केन्द्र पर 75 वर्षीया दृष्टिहीन वृद्धा जीवनी देवी ने मतदान किया। उनके साथ आए परिजन ने बताया कि सभी चुनावों में वह अपने मताधिकार का उपयोग करती हैं। राजकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय नागेलाव में 84 वर्षीया गीतादेवी ने अपने परिवार के साथ आकर मतदान किया। उनके पुत्र हरीश ने बताया कि उनकी मां गीतादेवी की अस्वस्थ है एवं उन्हें कम दिखता है, इसके बावजूद वो वोट देने के लिए पूरे उत्साह के साथ मतदान केन्द्र तक आई है।
नागेलाव गांव में मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए लगी महिलाओं की कतार।
छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, पूरे दिन प्रशासन रहा मुस्तैद
भास्कर न्यूज. अजमे