पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ के सुरक्षा घेरे में रहे मतदान केंद्र

बीएसएफ के सुरक्षा घेरे में रहे मतदान केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसीराबाद उपचुनाव के दौरान भवानीखेड़ा गांव में छावनी बना मतदान केंद्र।

भास्कर न्यूज. अजमेर

नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव में शनिवार को डोडियाना, पीसांगन, नागेलाव, भटसूरी, जेठाना, ब्रिकच्यावास, भवानीखेड़ा, लोहरवाड़ा नसीराबाद समेत अन्य मतदान केंद्र बीएसएफ के घेरे में रहे। बीएसएफ के जवान सशस्त्र मतदाताओं पर नजरें लगाए हुए थे। हाथ में राइफल लिए उनकी हर गतिविधि पर नजर थी। मतदान केंद्र की छत के अलावा मतदान परिसर में भी बीएसएफ के जवान मौजूद थे। लेकिन सबसे ज्यादा हाईलाइट गुर्जर बाहुल्य ब्रिकच्यावास रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह देथा समेत अन्य अधिकारियों के पास दिनभर इसी गांव के लिए टेलीफोन घनघनाते रहे। बीएसएफ के सशस्त्र जवानाें के अलावा क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी नेमसिंह मतदान केंद्र के बाहर करीब 20 जवानों के साथ मौजूद रहे। जवान पर्ची देखकर ही मतदाता को मतदान केंद्र में प्रवेश दे रहे थे। इस गांव में 70.52 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले चुनाव में यहां का 88 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बताते हैं कि बीएसएफ के जवान जिन-जिन मतदान केंद्रों पर थे, वहां किसी ने फर्जी मतदान की हिमाकत नहीं की।