पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण

पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर.पर्यावरण सुरक्षाके लिए पेड़-पौधों का होना जरूरी है। पूर्वजों की स्मृति में पौधरोपण कर उसे बच्चों की तरह पाल पोस कर बड़ा करना ही इसका सही उपाय है ताकि आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण रहित वातावरण मिल सके। यह बात लायन राजेंद्र कुमार गांधी ने फॉयसागर रोड पर पौधरोपण के दौरान कही।

लायंस क्लब अजमेर उमंग के तत्वावधान में शनिवार को प्रांत की पहली महिला लायन मंजू नाहर के जन्मदिन को सेवा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाते हुए फॉयसागर रोड पर 10 पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाए गए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन निरंजन बंसल, महेंद्र जैन मित्तल, अजीत चौहान, अनिल शर्मा, कैलाश अग्रवाल, दीपक दोसी, ललित फतेहपुरिया, जोगबाला चौहान, नटवरलाल आदि उपस्थित थे। क्लब उपाध्यक्ष रजनीश भंडारी ने बताया कि सेवा दिवस के उपलक्ष्य में वैशालीनगर स्थित बधिर विद्यालय में आवासीय बच्चों को फल बिस्कुट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने आभार व्यक्त किया।

लायंस क्लब अजमेर उमंग ने किया पौधरोपण।