कांग्रेस की जीत के लिए मांगी दुआ
अजमेर.हरियाणा कांग्रेसके दल ने शनिवार को ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत की। दल ने मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहतयाबी और विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दुआ की। हरियाणा पीसीसी मेम्बर जाकिर हुसैन की अगुवाई में आए दल में मौलाना हामिद अशरफ, आकिल हुसैन, मुश्ताक अहमद, बशीर अली और गयूर अली आदि शामिल थे खादिम सैयद इफ्तिखार अली नियाजी ने जियारत कराई।
सीएमकी ओर से भी चादर पेश: हुसैनने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की ओर से भी दल ने चादर पेश की है। सीएम हुड्डा ने भी गरीब नवाज के दर चादर भिजवाकर चुनाव में कामयाबी के लिए मन्नत का आग्रह किया है।