उर्स कल से
अजमेर. हजरतजहूर मियां गुदड़ी शाह बाबा चतुर्थ का उर्स सोमवार से गंज स्थित उस्मानी चिल्ले पर मनाया जाएगा। धूमधाम से चादर पेश की जाएगी, महफिल कव्वाली होगी। गुदड़ीशाह बाबा खानकाह की ओर से उर्स का आयोजन होगा। सोमवार को इनाम हसन गुदड़ीशाह बाबा की अगुवाई में चादर पेश करेंगे।
मगरिब की नमाज के बाद लंगर होगा। महफिल कव्वाली में सूफियाना कलाम पेश किए जाएंगे। मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कुल की महफिल होगी। इसके बाद लंगर का आयोजन होगा। रात 10.30 बजे दरगाह में फातिहा होगी।