- Hindi News
- टेबल टेनिस में गुरमीत भाटिया ने बाजी मारी
टेबल टेनिस में गुरमीत भाटिया ने बाजी मारी
उत्तर पश्चिम रेल अभियंता संघ की आेर से मनाए जा रहे इंजीनियर सप्ताह के दौरान शनिवार को टेबल टेनिस आैर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उत्तर पश्चिम रेल अभियंता संघ के राष्ट्रीय सचिव जीआर पन्नू ने बताया कि सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में खेले गए टेबल टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबले में गुरमीत भाटिया आैर मनोज के बीच मुकाबला हुआ। जबकि दूसरा सेमीफाइनल कुंज बिहारी दीपक भारद्वाज के बीच खेला गया। गुरमीत भाटिया आैर कुंज बिहारी ने जीत दर्ज कराई। फाइनल में गुरमीत आैर कुंज बिहारी के बीच हुए मुकाबले में गुरमीत ने 21-15 21-17 से कुंजबिहारी को हराकर खिताब पर कब्जा किया। गुरमीत प्रथम, कुंजबिहारी द्वितीय आैर दीपक भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ डिप्टी सीएमई विजयसिंह यादव ने भारत र|ा इंजीनियर एन विश्वेश्वरैया के चित्र पर माला पहनाकर किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय आैर तृतीय स्थान पर कैरिज कारखाने की टीमों ने कब्जा किया। इस मौके पर इंजीनियर प्रकाश महरिया, अंगद सिंह, बीएल मेवाड़ा, प्रहलाद धाकड़. आरएस वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।