बाइक से उछल कर गिरी महिला की मौत
अजमेर. जयपुररोड पर शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार से चल रही बाइक पर सवार एक महिला की गिरने से मौत हो गई। बाइक पर मृतका सहित तीन लोग सवार थे। मृतका कर्मचारी नेता युधिष्ठिर तनवानी की प|ी है।
पुलिस के अनुसार डिग्गी बाजार गुर्जर मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय दीपा प|ी युधिष्ठिर की हादसे में मौत हुई है। दीपा अपने पुत्र और पुत्री के साथ बाइक पर किशनगढ़ से अजमेर की तरफ रही थी। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर गड्ढे के कारण असंतुलित हो गई। इससे दीपा उछल कर सड़क पर गिर गई। काफी दूर तक घिसटने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। मौके पर ही काफी मात्रा में खून बह गया था। राहगीरों ने कार में जख्मी दीपा को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बीमा क्षेत्र के कर्मचारी नेता युधिष्ठिर की प|ी है।