बस से टकराकर पलटा ट्रेलर
भास्कर न्यूज.मदनगंज-किशनगढ़
अजमेर-जयपुरहाइवे पर शनिवार को वीडियाेकोच बस से ट्रेलर टकरा कर पलट गया। बस का टायर फट जाने से बस बेकाबू हो गई थी। हालांकि रफ्तार कम होने के कारण दोनों वाहनों के चालक खलासी बाल-बाल बच गए। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी के अनुसार सुबह पांच बजे एमपी में पंजीकृत वीडियोकोच बस सवारियों को लेकर अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहे थी। बजरंग कॉलोनी के पास अचानक बस का पिछला टायर फट गया जिससे बस बेकाबू होकर लहराने लगी। इसी दौरान बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा ट्रेलर बस से टकराकर डिवाइडर पर पलट गया। हालांकि ट्रेलर बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस के यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया और वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिनलर दोनों पक्ष की ओर से कोई जनहानि नहीं होने और पुलिस कार्रवाई नहीं चाहने के कारण इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।