- Hindi News
- स्कूलों को अंग्रेजी विज्ञान के 3886 नए शिक्षक मिलेंगे
स्कूलों को अंग्रेजी विज्ञान के 3886 नए शिक्षक मिलेंगे
हिंदी और संस्कृत के परिणाम आज संभव
राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार रात जारी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी विज्ञान विषय के 3886 नए शिक्षक मिलेंगे। आयोग ने प्रतियोगी परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों से 30 सितंबर तक विस्तृत आवेदन पत्र मांगे हैं।
आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक अंग्रेजी के 1826 और विज्ञान के 2060 पदों के लिए सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा इस साल 21 फरवरी अौर अंग्रेजी की 22 फरवरी को आयोजित की गई थी। आरपीएससी ने अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी की है। यह सूची पूर्णतया अस्थाई अनंतिम है। इन अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच नहीं की गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवेदन पत्र मय प्रमाण पत्रों के आयोग कार्यालय में 30 सितंबर तक आवश्यक रूप से भेज दें। विस्तृत आवेदन पत्र प्राप्त होने के पश्चात आयोग इनकी पात्रता की जांच करेगा। तदुपरांत स्पष्ट पाए गए पात्र अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु अभिस्तावित किए जाएंगे। उत्तर कुंजी का प्रकाशन यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट पर कर दिया जाएगा। आयोग सचिव नरेश ठकराल के मुताबिक वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड परीक्षा-13 के समस्त विषयों के परिणाम एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 2497/2014 लाला राम अन्य बनाम के निर्णय के अध्यधीन रहेंगे। शेष| पेज 6
आयोगने कोर्ट केे आदेश पर रोके परिणाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से गुरुवार रात जारी वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सैकंड अंग्रेजी विज्ञान विषयों के परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों का रिजल्ट कोर्ट के आदेश पर रोका गया है। आयोग ने इनके रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं।
आयोग सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक अंग्रेजी के कुल 4 अभ्यर्थियों के परिणाम कोर्ट के आदेश पर रोके गए हैं। इनके रोल नंबर 137099, 224836, 426222, 770809 हैं। इधर विज्ञान में कुल 6 अभ्यर्थियों के परिणाम कोर्ट के आदेश पर रोके गए हैं। इनके रोल नंबर 581423, 137100, 443436, 137102, 822709, 137104 हैं। इधर विज्ञान विषय में दो अभ्यर्थियों 218385 और 408081 के परिणाम अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर रोके गए हैं।