रंगमंच पर महफिल-ए-मुशायरा 22 को
डीडीराजस्थान की सांस्कृतिक यात्रा का अगला पड़ाव अजमेर होगा। इस दौरान दूरदर्शन की ओबी वैन से अजमेर में कई कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग 20 से 23 सितंबर तक की जाएगी। इसी दौरान डीडी राजस्थान की तरफ से जवाहर रंगमंच पर 22 सितंबर को \\\"महफिल-ए-मुशायरा\\\' और 23 सितंबर को \\\"कविता राजस्थान\\\' का आयोजन होगा। दूरदर्शन के उप महानिदेशक कृष्ण देव कल्पित ने बताया कि \\\"महफिल-ए-मुशायरा\\\' और \\\"कविता राजस्थान\\\' में राजस्थान के विख्यात शायर और कवि भाग लेंगे। \\\"महफिल-ए-मुशायरा\\\'में आमंत्रित शायर : शीनकाफ निजाम, डॉ. मन्नान राही, लोकेश कुमार सिंह साहिल, फानी जोधपुरी, असद अली असद, अरशद टोंकी, रजा शहदाई, आसिफ अमान, माहिर शैदाई, चांद शैरी, मुख्तार अहमद, मलका नसीम, सुरेंद्र चतुर्वेदी, बकुल देव, नरेंद्र भूषण, सैय्यद नाजिमुद्दीन नाजिम, शकीलुद्दीन।