एम्पलाइज यूनियन की रैली
अजमेर | ऑलइंडिया रेलवे मैंस फैडरेशन के आह्वान पर 19 सितंबर को रेल बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत रैली, धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। फैडरेशन के मंडल सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन अजमेर के बैनर तले शुक्रवार सुबह 11.30 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन से रैली निकाली जाएगी। ये पड़ाव, मदारगेट, कचहरी रोड होकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचेगी। यहां भोजन अवकाश के दौरान सभा का आयोजन होगा।