पत्रकार कॉलोनी में होगा पौधरोपण
अजमेर | लायंसक्लब अजमेर उमंग पत्रकार कॉलोनी में 30 पौधे मय ट्री गार्ड लगाएगा। लायंस राजेंद्र कुमार गांधी ने बताया कि ये पेड़ कोटड़ा स्थित पत्रकार कॉलोनी में माखुपुरा स्थित भगवती मशीन टूल्स के सहयोग से लगाए जाएंगे। निदेशक दिनेश शर्मा के अनुसार ग्रीन अजमेर के तहत उचित देखभाल के लिए पेड़ लगाए जा रहे हैं।