विनोद अग्रवाल की भजन संध्या
अजमेर | प्राचीनश्री रघुनाथ मंदिर वराह घाट पुष्कर के तत्वावधान में शुक्रवार को रात 8 बजे से भागचंद जी की कोठी पर कृष्ण भक्ति रस कार्यक्रम रस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संयोजक शशिकांत शर्मा ने बताया कि महोत्सव में प्रख्यात गायक विनोद अग्रवाल भजनों की प्रस्तुति देंगे। इनके साथ जगाधरी के बलदेव कृष्ण सहगल तथा दिल्ली की निकुंज कामरा भी प्रस्तुति देंगी। इस मौके श्री रघुनाथ जी महाराज की अनुपम झांकी भी सजाई जाएगी। कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य शहरों से आए भजन प्रेमी भी भाग लेंगे।