जलदाय महकमे के एसीई को ज्ञापन
अजमेर | शहरमें डाली जा रही पानी की पाइप लाइन के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों तथा घरों के रैम्प की मरम्मत नहीं करने के विरोध में लोगों ने जलदाय महकमे के अतिरिक्त मुख्य अभियंता सीएम चौहान को ज्ञापन दिया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व पार्षद सुनील मोतियानी के नेतृत्व में गए लोगों ने चौहान को बताया कि अप्रैल में केसर गंज से पहाड़ गंज की टंकी तक डाली गई पाइप लाइन के कार्य के दौरान सड़क की खुदाई की गई थी, जिसे पूरा नहीं किया गया। कई मकानों के रैम्प भी तोड़ दिए गए, जिन्हें सही नहीं करवाया गया। इन्हें दुरुस्त करना चाहिए। चौहान ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।