एक शाम विद्यासागर के नाम 20 को
दिगंबरजैन बीसपंथी अजमेरी आम्नाय पंचायत बड़ा धड़ा के तत्वाधान में वैशाली नगर स्थित आंतेड़ की छतरी में 20 सितंबर से दो दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत शनिवार शाम 7 बजे से भक्ति की शाम आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज के नाम का आयोजन होगा। इसमें भजन गायक संदीप बोहरा भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में आदिनाथ आदर्श महिला मंडल, पार्श्वनाथ कालोनी महिला मंडल, जाटियावास महिला मंडल भी भजन पेश करेंगी। अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, मंत्री कमल पाटनी कमल गंगवाल ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे से मुनि पायसागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में कलशाभिषेक होगा।