- Hindi News
- शहर के पॉश एरिया में बढ़ेंगी डीएलसी दरें!
शहर के पॉश एरिया में बढ़ेंगी डीएलसी दरें!
अजमेरके विधायक वासुदेव देवनानी और अनिता भदेल के 26 सितंबर को होने वाली डीएलसी की बैठक में शामिल होने से पंजीयन मुद्रांक विभाग का 10 से 30 प्रतिशत दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव शायद ही पारित हो पाए, लेकिन विधायकों के रुख को देखते हुए लगता है कि शहर के पॉश इलाकों की दरों में वृद्धि होगी। विधायक कुछ क्षेत्रों में दरें बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन कुछ क्षेत्रों की दरों को यथावत रखने के पक्ष में हैं। अगर किसी वजह से नहीं होती है या बैठक में जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचते हैं तो डीएलसी दरों में 15 प्रतिशत वृद्धि स्वत: ही हो जाएगी।
सरकार की बजट घोषणा के मुताबिक कलेक्टर को डीएलसी दर में बढ़ोतरी करने के लिए 30 सितंबर तक बैठक बुलानी है। इस अवधि में बैठक नहीं बुलाने पर दरों में स्वतः ही 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रावधान है। नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव की आचार संहिता के चलते जिला प्रशासन ने बैठक नहीं बुलाई, लेकिन अब आचार संहिता समाप्त हो गई है और कलेक्टर ने 26 सितंबर को बैठक बुलाई है। जनप्रतिनिधि चाहें तो बैठक में वृद्धि करने के प्रस्ताव को नामंजूर करके दरों को यथावत रख सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें बैठक में शामिल होना होगा। शहरवासियों की राहत की बात यह है कि दोनों विधायक बैठक में शामिल होंगे।
बैठक के लिए अभी तक बुलावा नहीं आया है। बुलावा आया तो बैठक में शामिल होंगे। शहर के हित को ध्यान में रखकर डीएलसी दरों पर अपना पक्ष रखेंगे। कुछ क्षेत्रों में डीएलसी दर कम है वहां बढ़नी चाहिए। जहां सही है, वहां यथावत रहनी चाहिए।
-वासुदेवदेवनानी, विधायक
शहर हित में लेंगे फैसला
रजिस्ट्री होगी महंगी
बैठकहोने के बाद रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। पंजीयन मुद्रांक विभाग डीएलसी दर के आधार पर रजिस्ट्री करता है। दरों में बढ़ोतरी होने पर विभाग को अजमेर जिले से 5 से 10 करोड़ रुपए की अधिक आय होने की उम्मीद है।
10 से 30 प्रतिशत की वृद्धि
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने कलेक्टर को दस से तीस प्रतिशत तक डीएलसी दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव भेजा है। विभाग ने शहर के प्रमुख क्षेत्रों में तीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। एडीए नगर निगम द्वारा हाल ही में नीलाम और बेची गई जमीन में आई दरों का आकलन करने के बाद विभाग ने यह निर्णय किया है। विभाग का मानना है कि यहां पर बाजार दर काफी अधिक है, उसकी तुल