व्यापारी के साथ की मारपीट
अजमेर| क्लॉकटावर पुलिस थाना इलाका स्थित डिग्गी चौक में गुरुवार रात को घर लौट रहे एक व्यापारी को तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। क्लॉक टावर थाना पुलिस के अनुसार अजय नगर निवासी लोकेश तोलानी पुत्र गिरधारीलाल सिंधी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह गुरुवार रात को डिग्गी चौक से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान उसे एक होटल के निकट विक्की, वासु तथा लक्की नामक युवकों ने रोक लिया और मारपीट कर दी। पुलिस ने तोलानी का जेएलएन अस्पताल में मेडिकल कराया है। आरोपी विक्की, लक्की वासु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।