पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जहर से अचेत युवती ने दम तोड़ा

जहर से अचेत युवती ने दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| मांगलियावासथाना क्षेत्र के गांव सराधना में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली वस्तु से अचेत युवती ने शुक्रवार को जेएलएन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार सराधना निवासी अन्नू (22) को गुरुवार रात बेहोशी की हालत में परिजन ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया था, उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह सवा छह बजे उसकी मौत हो गई। मांगलियावास थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अन्नू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।