बाइक की टक्कर से महिला जायरीन घायल
माकड़वालीरोड भक्तिधाम के निकट शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला जायरीन गंभीर घायल हो गई। लोगों ने आरोपी बाइक सवार युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार मुंबई से आए जायरीन दल की बस भक्तिधाम के निकट खड़ी थी। बस में सवार मुंबई निवासी फातिमा और उसके परिजन पैदल सड़क पार कर रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से फातिमा घायल हो गई। लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। घायल फातिमा को जेएलएन अस्पताल भेजा गया।
घायल महिला को उपचार के लिए ले जाते नागरिक।