- Hindi News
- भत्ता नहीं मिलने से खफा पुलिसकर्मी ने किया हंगामा
भत्ता नहीं मिलने से खफा पुलिसकर्मी ने किया हंगामा
अजमेर|कलेक्ट्रेट परिसरमें नशे में धुत एक सिपाही ने हंगामा कर दिया। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही जसवंत सिंह राठौड़ सार्वजनिक तौर पर नशे की हालत में अधिकारियों के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता रहा। उसका कहना है कि नसीराबाद उपचुनाव में ड्यूटी के दौरान मिलने वाला भत्ता राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके लिए वह एसपी से लेकर संबंधित स्टाफ से मिल चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एएसपी सतीश कुमार का कहना है कि भत्ता राशि से वंचित पुलिस कर्मियों का भुगतान शीघ्र किया जाएगा।
पुलिसकर्मी के खिलाफ भाई ने कराया मुकदमा : आईजीऑफिस में कार्यरत पुलिस कर्मी के खिलाफ उसके भाई ने अमानत में खयानत के आरोप में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार भोपों का बाड़ा निवासी पीरदान सिंह पुत्र छोटू सिंह ने शिकायत में बताया है कि उसका भाई रावत सिंह पुलिस कर्मी है। उसने जेवर, जमीन के कागजात और अन्य सामान उसके पास अमानत के तौर पर रखवाया था, अब वह वापस नहीं लौटा रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।