पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व शिक्षा मंत्री सहित पांच के खिलाफ इस्तगासा

पूर्व शिक्षा मंत्री सहित पांच के खिलाफ इस्तगासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजकीयइंजीनियरिंग कॉलेज में कथित घोटालों और अनियमितताओं को लेकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी सहित कॉलेज के प्राचार्य एमएम शर्मा, तत्कालीन संयुक्त सचिव आरके गुप्ता, कॉलेज की लेखाकार कविता शर्मा और इशिता शर्मा के खिलाफ इस्तगासा दायर किया गया है। कॉलेज के छात्र रहे तोपदड़ा निवासी देवेंद्र मीणा ने आईपीसी की धारा 120 बी, 420, 408, 409, 466, 467, 468, 471, 166, 167, 168, 384 और 306 के तहत आरोप लगाए हैं। परिवादी ने प्राचार्य एमएम शर्मा पर भ्रष्टाचार सहित नियम विरुद्ध मनमाने तरीके से भर्तियां करने, चहेतों को उच्च पद देने, राजकोष को हानि, छात्रवृत्ति भुगतान में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।