- Hindi News
- अब अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को मिलेगा मुफ्त खाना
अब अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को मिलेगा मुफ्त खाना
संभागके सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए अच्छी खबर है। यहां भर्ती मरीज के परिजनों को अपने खाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्हें अब ढाबे या होटलों पर जाकर खाना नहीं खाना पड़ेगा। दोनों समय (सुबह-शाम) का खाना उन्हें अस्पताल में ही मुफ्त मिलेगा। यह संभव हुआ है एक समाजसेवी संस्था के सहयोग से। अस्पताल प्रशासन के प्रयास से संस्था अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों के लिए निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाएगी।
जब दवा मुफ्त तो खाना क्यों नहीं?
डॉ.वर्मा ने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा जांच योजना चल रही है तो यहां पर भर्ती मरीज के परिजनों को भी मुफ्त भोजना मिलना चाहिए। यहां भर्ती मरीज के परिजनों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के प्रयास किए। एक सामाजिक संस्था से मिलकर उनके समक्ष प्रस्ताव रखा था, जिसे संस्था पदाधिकारियों के स्वीकार कर लिया। यह व्यवस्था एक दो दिन के भीतर शुरू हो जाएगी।
यह रहेगा मीनू
जानकारीके अनुसार संस्था की ओर से सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग भाेजन की व्यवस्था की जाएगी। सोमवार को सुबह चावल, पूड़ी आलू मटर की सब्जी, मंगलवार को चावल, सोया बड़ी, बुधवार को चावल, पूड़ी आलू छोला, गुरुवार को चावल हरी सब्जी, शुक्रवार को चावल, पूड़ी आलू मटर की सब्जी, शनिवार को चावल कड़ी और रविवार को चावल के साथ खीर दाल मिलेगी। शाम को सातों दिन वेज पुलाव दिया जाएगा। पुलाव में काजू बादाम भी होंगे।
वार्ड में मिलेंगे कूपन
अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी वर्मा ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न विभागों के करीब 34 वार्ड हैं। प्रमुख रूप से मेडिसिन, सर्जरी, अस्थिरोग, ईएनटी, नेत्ररोग, स्किन, बर्न वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन विभाग, ट्रोमा, न्यूरोसर्जरी, मानसिक रोग, शिशुरोग विभाग, हृदय रोग, यूरोलॉजी, टीबी सहित अन्य वार्ड में लगभग एक हजार से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। जिन भर्ती मरीज के परिजन को भोजन चाहिए, वह वार्ड प्रभारी से कूपन प्राप्त करेंगे। अस्पताल परिसर में उन्हें सुबह-शाम का खाना मिल सकेगा।
रोज भर्ती रहते हैं करीब एक हजार मरीज
1018 पलंग के जेएलएन अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। यहां भर्ती मरीजों में अजमेर सहित नागौर, भीलवाड़ा और टोंक के मरीज भी शामिल हैं। एक अनुमान के मुताबिक बाहर से