पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस्त लेने के बाद काम शुरू नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

किस्त लेने के बाद काम शुरू नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलआर गुगरवाल ने जिले के आठों ब्लॉकों में सांसद एवं विधायक कोष से स्वीकृत कार्यों को दो दिन में शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला ग्रामीण विकास विभाग योजनाओं बैठक में गुगरवाल ने बीपीएल आवास याेजना की प्रथम किस्त जारी होने के बाद भी काम शुरू नहींं करने को गंभीरता से लिया है। गुगरवाल ने बताया कि जिले में वर्ष 2011-12 में की स्वीकृत हुए बीपीएल आवास योजना के प्रथम किस्त जारी होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं कराने वाले लाभार्थियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण विकास विभाग की इंदिरा आवास योजना, मनरेगा, सांसद एवं विधायक मद के कार्यों की बकाया यूसी भिजवाने, मनरेगा योजना के तहत मॉडल तालाब निर्माण, व्यक्तिगत लाभार्थी योजना एवं कैटेगरी चार के कार्य करवाने को निर्देशित किया गया। वहीं जिले की आठों पंचायत समिति में सांसद एवं विधायक मद से स्वीकृत कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां जारी करते हुए कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जलग्रहण विभाग अधीक्षण अभियंता शरद गेमावत, अधिशासी अभियंता मनरेगा एनके टांक, अधिशासी अभियंता अभियांत्रिकी कबीर अख्तर, सहायक अभियंता कौशल किशोर सामरिया, जिला एमआईएस मैनेजर विक्रमसिंह भाटी सहित जिले की आठों पंचायत समितियों के कार्यक्रम एवं विकास अधिकारी मौजूद थे।

टांक ने किया पदभार ग्रहण

मनरेगा अधिशासी अभियंता का पदभार सोमवार को एनके टांक ने ग्रहण कर लिया है। टांक द्वारा मनरेगा शाखा में कार्यरत अधिकारियों एवं कार्मिकों की बैठक ली और कार्यों की समीक्षा की। गौरतलब है कि मनरेगा का अतिरिक्त चार्ज अब तक जिला परिषद अधिशासी अभियंता अभियांत्रिकी कबीर अख्तर के पास था।