अवैध होर्डिंग जब्त होंगे
पुष्कर| नगरपालिका सीमा क्षेत्र में बिना पालिका की अनुमति से लगे होर्डिंग को पालिका प्रशासन हटाकर जब्त करेगी। पालिका के सफाई निरीक्षक फतह सिंह गौड़ ने बताया कि विभिन्न कंपनियों होटल मालिकों ने अपने प्रतिष्ठानों के प्रचार-प्रसार के लिए बिना पालिका की अनुमति से बेतरतीब ढंग से अवैध होर्डिंग लगा रखे हैं। इसके खिलाफ शीघ्र ही अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत कस्बे समेत पूरे पालिका सीमा क्षेत्र में लगे अनधिकृत होर्डिंग्स हटाए जाएंगे।