पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झगड़े में 3 लोग जख्मी

झगड़े में 3 लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| आदर्शनगरथाना क्षेत्र में कालातों का बाड़िया में रविवार रात झगड़े में महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस के अनुसार कालातों का बाड़िया निवासी रतनी देवी (45) प|ी सुखदेव अपने पुत्र राजवीर के साथ रविवार रात मदारपुरा अपने रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल हुई थी। वहां पर गुमान सिंह, मांगीलाल मोहन सिंह की बेटे राजवीर से कहासुनी हो गई।

रतनी ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाइश करके मामला शांत कर दिया था, लेकिन जब वह अपने घर आए तो गुमान, मांगीलाल मोहन लाठी, सरिया लेकर उनके घर में घुस गए और हमला कर दिया। मारपीट में रतनी, राजवीर तथा लक्ष्मण सिंह पुत्र हजारी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने घायलों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

\\\"शराबके अवैध कारोबार पर अंकुश लगाएं\\\'

वीरतेजाजी सर्वधर्म विकास समिति तथा नगर निगम वार्ड नंबर 1 के पार्षद ने सोमवार को एसपी महेंद्र सिंह चौधरी को ज्ञापन देकर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। पार्षद कमल बैरवा समिति के अध्यक्ष पूनमचंद सहित अन्य क्षेत्रावासियों ने एसपी से मुलाकात कर बताया कि कोटड़ा इलाके में कच्ची शराब बेचने वालों के कई ठिकाने हैं। इसी प्रकार पार्षद समिति अध्यक्ष कमल बैरवा ने पिछले दिनों सिटी बस चालक कंडक्टर के साथ मारपीट प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की है।