पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमियों पर कार्रवाई के लिए नहीं मिल रहा पुलिस बल

अतिक्रमियों पर कार्रवाई के लिए नहीं मिल रहा पुलिस बल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में स्वीकृत है सीआे, सीआई सहित कांस्टेबल के पद, नही हुई तैनाती

भास्करन्यूज|अजमेर

अवैधनिर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम काे प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस बल की हमेशा जरूरत रहती है। निगम के अधिकारी पुलिस इमदाद के लिए पुलिस अधीक्षक से आग्रह करते रहते हैं। लेकिन पुलिस मदद नहीं मिलने से कार्रवाई समय पर नहीं होती। इधर, निगम में एक-एक सीओ सीआई रैंक के अधिकारी सहित छह कांस्टेबल के पद स्वीकृत हैं। लेकिन एक साल बाद भी यह पद भरे नहीं जा सके हैं। निगम सीईओ सीआर मीणा ने सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं कि गृह विभाग को पदों पर तैनाती के लिए पत्र भिजवाया जाए। इसके साथ ही कम्प्यूटरीकरण के लिए एसीपी अन्य संबंधित पद तथा गिरदावर पटवारियों की नियुक्ति के लिए भी कवायद की जा रही है।