पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलवा नहीं जज्बा

जलवा नहीं जज्बा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान के तहत मंगलवार को जहां एक तरफ बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि साफ सड़क पर झाड़ू टिका कर फोटो खिंचवा रहे हैं, वहीं अजमेर की जिला कलेक्टर डॉ. आरुषि ए. मलिक ने इस अभियान के प्रति जो जज्बा दिखाया, उसकी गवाही के लिए ये फोटोग्राफ्स पर्याप्त हैं। जिला कलेक्टर को अन्य अफसर एक साफ सुथरी सड़क पर फोटो खिंचाने लेकर गए थे, मगर कलेक्टर को साफ करने के लिए गंदगी की तलाश थी। उपरोक्त सभी फोटो लुहार बस्ती के हैं। आरुषि मलिक को सफाई करता देख, मौके पर मौजूद अनेक बच्चों ने भी सफाई शुरू कर दी। इस दौरान नगर निगम सीईओ सीआर मीना, एडीएम सिटी हरफूल यादव, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क प्यारे मोहन त्रिपाठी, पार्षद नरेश सत्यावना, प्रकाश जैन, जोगेंद्र सिंह दुआ सहित जनप्रतिनिधियों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सफाई की। फोटो| मुकेश परिहार