- Hindi News
- रेलवे के 324 पदों के लिए परीक्षा 14 और 21 को
रेलवे के 324 पदों के लिए परीक्षा 14 और 21 को
अजमेर | रेलवेभर्ती बोर्ड अजमेर द्वारा जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सीएमए के 324 पदों के लिए 14 और 21 दिसंबर को लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में 86 हजार 762 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे।
जूनियर इंजीनियर के 221, सीनियर सेक्शन इंजीनियर के 84 पद और सीएमए के 19 पदों के लिए यह परीक्षा होगी। जूनियर इंजीनियर ग्रुप में 53 हजार 480 अभ्यर्थियों की परीक्षा 14 दिसंबर को होगी। इसके लिए जयपुर में 42, कोटा में 46, जोधपुर में 29 और अजमेर में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ग्रुप सीएमए के कुल 33 हजार 282 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए पात्र पाए गए हैं। इस ग्रुप के लिए 21 दिसंबर को परीक्षा होगी। इसके लिए जयपुर में 28, कोटा में 30 और अजमेर में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। बुलावा पत्र स्टेटस रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।