पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रुप सी कार्मिकों के बच्चों को भी मिलेगी स्कॉलरशिप

ग्रुप सी कार्मिकों के बच्चों को भी मिलेगी स्कॉलरशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। रेलवे के सी ग्रुप में कार्यरत अराजपत्रित कार्मिकों के बच्चों को भी अब स्कॉलरशिप मिलेगी। रेलवे ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम एवं मंडल सचिव एसआई जैकब ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश में तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षण छात्रवृत्ति स्टाफ हित निधि द्वारा ग्रेड पे 4200 तक के कर्मचारियों के पुत्र व पुत्रियों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। इसमें आंशिक संशोधन कर अब ग्रुप 'सी' में कार्यरत अराजपत्रित सभी रेल कर्मचारियों को बिना किसी सीलिंग लिमिट के छात्रवृत्ति देय होगी। ग्रुप सी में कार्यरत रेल कर्मचारी के पुत्र व पुत्रियों को शैक्षणिक तकनीकी एवं व्यवसायिक सहायता के लिए स्टाफ हित निधि के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष दी जाती है। इससे आम कर्मचारियों में जो सीलिंग लिमिट को लेकर गतिरोध व्याप्त था, वह अब समाप्त हो गया है।