पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहायक आचार्य पदों के साक्षात्कार कल तक

सहायक आचार्य पदों के साक्षात्कार कल तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ी परीक्षाओं में आएगी समस्या

आयोगसूत्रों का कहना है कि यदि आयोग को आरएएस 2012 के साक्षात्कार आयोजित करने के आदेश मिल जाए तो मंगलवार की स्थिति को देखते हुए एक साल इस साक्षात्कार प्रक्रिया को पूरी होने में लग जाएगा। कारण आरएएस 2012 में 3 हजार 164 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किए गए थे।

अजमेर | राजस्थानलोक सेवा आयोग की ओर से उदयपुर के मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आचार्य सहआचार्य के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार से शुरू किए गए अंतिम साक्षात्कार गुरुवार को पूरे हो जाएंगे। आयोग द्वारा मंगलवार सुबह सहायक आचार्य द्रव्य गुण विज्ञान के दो पदों के लिए 37 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। इस पद के लिए बुधवार और गुरुवार को भी साक्षात्कार होंगे। गुरुवार को ही शाम को आयोग इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर देगा। आयुर्वेद महाविद्यालय में आचार्य सहआचार्य के 23 संवर्गों के 25 पदों के लिए आयोग द्वारा 11 नवंबर से साक्षात्कार शुरू किए गए थे। अब तक 22 संवर्गों के 23 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। अब शेष दो पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है।

दोबोर्ड होते तो जल्दी पूरे हो जाते साक्षात्कार : आयोगमें इस समय अध्यक्ष डॉ. आरडी सैनी और दो सदस्य ही हैं। ऐसे में साक्षात्कार के लिए केवल एक ही बोर्ड बन पाता है। यदि आयोग में सदस्यों के रिक्त पदों पर भर्ती और हो जाए तो एक की जगह दो तीन बोर्ड भी साक्षात्कार के लिए गठित किए जा सकते हैं। ऐसे में जो साक्षात्कार प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो रही है, वो कुछ दिन में ही पूरी हो जाए। कारण, एक बोर्ड एक दिन में 15 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार ले रहा है। यदि दो या तीन बोर्ड एक दिन में साक्षात्कार ले तो एक दिन में 30 से 45 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हो सकते हैं।