- Hindi News
- सावधान! जाली क्रेडिट कार्ड से ठगे जा सकते हैं आप
सावधान! जाली क्रेडिट कार्ड से ठगे जा सकते हैं आप
सावधान!रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के जाली क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह लोगों को कार्ड भेजकर सुनियोजित तरीके से ठगने में लगा है। आरबीआई ने चेतावनी जारी की है कि रिजर्व बैंक के नाम से जारी किए जा रहे जाली क्रेडिट कार्ड के चक्कर में नहीं फंसें।
ही फोन, एसएमएस और ई-मेल के जरिए अपना खाता नंबर, क्रेडिट, एटीएम कार्ड नंबर तथा अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को दें। आरबीआई की प्रधान मुख्य महाप्रबंधक अल्पना किलावाला द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार फोन के जरिए सूचना देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरबीआई का जाली क्रेडिट कार्ड (वास्तविकता यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक काेई क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंकिंग कार्ड जारी नहीं करता) भेजा जा रहा है।
एक-दो बार क्रेडिट कार्ड से छोटी रकम निकल भी जाती है। यह सुविधा कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड में है। विश्वास जमने के बाद ठग अपने खाते में बड़ी रकम जमा करवाते हैं। बड़ी रकम जमा होने के बाद वह खाता तत्काल काम करना बंद हो जाता है। कार्ड प्राप्त करने वाला व्यक्ति ठगा जाता है।
एटीएम कार्ड के पीछे लगी मैग्नेटिक स्ट्रीप में गड़बड़ी कर तैयार किया जाता है आरबीआई का जाली क्रेडिट कार्ड। जबकि आरबीआई आम लोगों को क्रेडिट कार्ड जारी करता ही नहीं है।
यूं तैयार करते हैं जाली क्रेडिट कार्ड
बैंकिंगएक्सपर्ट के मुताबिक शातिर ठग किसी भी एक बैंक में खाता खुलवाकर क्रेडिट कार्ड हासिल करते हैं। कार्ड के पीछे लगी काले रंग की मैग्नेटिक स्ट्रीप की साइबर डिटेल को दूसरे कार्ड में कंप्यूटर के जरिए लोड कर देते हैं। जिस कार्ड में जानकारी लोड की जाती है, उसका प्रारूप आरबीआई के क्रेडिट कार्ड के रूप में देते हैं। इन जाली कार्ड को वे ठगी के काम में लेते हैं।
ये सावधानियां रखें
> आरबीआई केअधिकारी या कर्मचारी के रूप में ई-मेल या फोन के माध्यम से बड़ी राशि के प्रस्ताव/लॉटरी जीतने की जानकारी मिले तो उसे नजरअंदाज कर दें।
>ऑनलाइन लेनदेनके लिए आरबीआई की फर्जी वेबसाइट भी हो सकती है, उसे भी नजरअंदाज करें।
>आपके ई-मेलमें आए बैंकिंग संबंधित लिंक पर क्लिक कर यूजर आईडी/पासवर्ड सहित बैंक खाते की जानकारी देने से बचना चाहिए।
आरबीआई कोई क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंकिंग कार्ड जारी नहीं करता। ठग धोखाधड़ी के लिए किसी भी बैंक के एटीएम कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्री