पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडलीय अधीक्षक पद के तीन दावेदार अपात्र

मंडलीय अधीक्षक पद के तीन दावेदार अपात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर | आरपीएससीद्वारा मंडलीय अधीक्षक पद के साक्षात्कार के लिए सफल 9 में से 3 अभ्यर्थी साक्षात्कार से पूर्व ही अपात्र हो गए। अब आयोग ने इन अभ्यर्थियों के स्थान पर तीन अन्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आयोग इनकी भी पात्रता की जांच करेगा, इसके बाद इन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग द्वारा मोटर गैराज विभाग में मंडलीय अधीक्षक पदों के लिए हुई संवीक्षा परीक्षा का परिणाम 16 अक्टूबर 2014 को घोषित किया गया था।

आयोग ने 9 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अनंतिम रूप से सफल घोषित किया था। आयोग ने अभ्यर्थियों के अावेदन की जांच कर तीन अभ्यर्थियों को अपात्र मानते हुए तीन अन्य अभ्यर्थियों को अनंतिम रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। सचिव नरेश कुमार ठकराल के मुताबिक इन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरकर 11 दिसंबर तक आयोग में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन पत्रों की जांच के बाद इन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित करेगा। सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर 200039 200045 200077 हैं।

आयोग ने तीन अन्य को किया सफल घोषित