- Hindi News
- अजमेर| मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवर हरप्रसाद मिश्रा \"उवैसी\'
अजमेर| मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवर हरप्रसाद मिश्रा \"उवैसी\'
अजमेर| मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवर हरप्रसाद मिश्रा \\\"उवैसी\\\' की स्मृति रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 62 रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया था। इनमें से 42 रोगियों के रविवार को ऑपरेशन के बाद दवाएं एवं चश्मे देकर छुट्टी दे दी गई। शेष 20 रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण मंगलवार को किया गया। हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चंडक ने बताया कि सभी 42 लेंस प्रत्यारोपण सफल रहे। मंगलवार को जिन 20 रोगियों के लेंस प्रत्यारोपण किए हैं उन्हें गुरुवार को जांच, चश्मे दवाएं देकर छुट्टी दे दी जाएगी। हॉस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि गुरुवर की स्मृति में यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।